शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी (जन्म 15 दिसंबर 1970) 9 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री हैं, और वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हैं। अपने राजनीतिक सफर में वे तामलुक से सांसद और ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन दिसंबर 2020 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 मतों के अंतर से पराजित किया, जिसके विरोध में ममता ने कोलकाता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। 10 मई 2021 को उन्हें विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया और उन्होंने 2021 से 2026 तक विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। 2026 के चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद वे मुख्यमंत्री बने, जो उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।