नित्य प्रकाश

नित्य प्रकाश एक प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार, लेखक और ट्रेनर हैं, जिनका जन्म १९ फरवरी १९८८ को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने अपने लेखन करियर की शुरुआत २०११ में अपने पहले उपन्यास "डिअर, आई हेट यू" से की थी। वे द्रोणाचार्य और स्कूल ऑन व्हील्स नामक संस्थाओं के संस्थापक भी हैं, जो समाज सेवा से जुड़ी हैं। उनकी अब तक ७ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें इन दी नेम ऑफ लव, आर.आई.पी., लिटिल लखनऊ, माया और दी नाइन मिनट्स मैनेजर शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने "रॉउडी राठौर" (२०१२) और "डिअर, आई लव यू!" (२०१७) जैसी दो फिल्मों में भी काम किया है। समाज और साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, उन्हें वर्ष २०१६ में प्रतिष्ठित करम वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।