उत्तर प्रदेश में पर्यटन

उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन राज्य है, जो राजधानी नई दिल्ली से सटा हुआ है और ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों से समृद्ध है। भौगोलिक रूप से विविध यह राज्य उत्तर में हिमालय और दक्षिण में गंगा के मैदानों को समेटे हुए है, और यहाँ देश की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है। आगरा का ताजमहल भारत का सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थल है, जबकि वाराणसी (काशी) और अयोध्या (भगवान राम की जन्मभूमि) हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। पिछले दो वर्षों में अयोध्या का श्री राम मंदिर सबसे प्रसिद्ध स्थान बन गया है, जहाँ हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा, मथुरा-वृंदावन (इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर), लखनऊ (इमामबाड़ा), प्रयागराज (संगम), और सारनाथ तथा श्रावस्ती (बौद्ध स्थल) भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सहारनपुर की शाकम्भरी देवी और तुलसीपुर की पाटन देवी जैसे शक्तिपीठ भी इस राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि को दर्शाते हैं।