दानापुर

दानापुर , जिसे दानापुर निज़ामत और दीनापुर भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पटना का एक उपनगर है और गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। विवरण दानापुर एक प्रमुख रेल केंद्र, भारतीय थलसेना की दानापुर छावनी भी है। दानापुर "दीनापुर निज़ामत" भी कहलाता है। दानापुर को 1887 में नगरपालिका बनाया गया। 2018 में, बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसी) ने दीघा-दानापुर नहर (रूपसपुर नहर) के पश्चिमी तटबंध के साथ दस मीटर चौड़ी 10.6 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा...