इमरान खान (वेब विकासक)

इमरान खान अलवर, राजस्थान से एक भारतीय शिक्षक और एप विकासक है। वह संस्कृत शिक्षा विभाग में गणित के शिक्षक है, और एक आत्म-शिक्षित कंप्यूटर प्रोग्रामर है। उन्होंने 80 शैक्षिक मोबाइल अनुप्रयोगों और सौ से अधिक वेबसाइट विकसित किये है। वह नवंबर २०१५ में वेम्बली स्टेडियम, लंदन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके भाषण में उल्लेखित होने के बाद प्रसिद्ध हुए। मोदी ने कहा, "मेरा भारत अलवर के इमरान खान में है।" व्यक्तिगत जीवन मेव समुदाय में जन्मे खान राजस्थान के अलवर जिले के खारेड़ा गाँव से संबं...