चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना

चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना एक परमाणु दुर्घटना थी जो सोवियत संघ के युक्रेनी सोवित समाजवादी संघ के उत्तरी नगर प्रीप्यत के पास 26 अप्रैल 1986 को चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चौथे रिएक्टर में हुई थी। , , यह लागत और हताहत, दोनों के मामले में आज तक का सबसे भयानक परमाणु दुर्घटना रहा है। यह उन मात्र दो दुर्घटनाओं में से एक है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय परमाणु घटना स्केल के सातवें स्थान पर पद दिया गया है—जो सबसे ज़्यादा है—और दूसरा है जापान का फूकूशीमा डाईची परमाणु दुर्घटना। हादसे के बाद पर्यावरण को व...