शी जिनपिंग

शी चिन्फिङ्ग् चीन के वर्तमान शासक हैं, जिनका जन्म 15 जून 1953 को बीजिंग में हुआ था। वे चीनी साम्यवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शी झोंगशुन के पुत्र हैं और 15 नवंबर 2012 को उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने फ़ूज्यान और झेजियांग प्रान्तों में काम किया, तथा शंघाई में भ्रष्टाचार के आरोपों में निकाले गए नेता चेन लियांगयू के स्थान पर पार्टी प्रमुख बने। शी जिनपिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कड़े रुख और राजनैतिक तथा आर्थिक सुधारों के लिए स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें चीनी साम्यवादी पार्टी के नेतृत्व की पाँचवी पीढ़ी का प्रधान माना जाता है।